सोमवार, 9 नवंबर 2026

धीरा हालू जी की जयंती पर तितड़ागढ पर भरेगा मेला

मेले की तैयारियों को लेकर तितड़ागढ पर हुई पोकरिया सरदारों की बैठक

डेली न्यूज मुहामी20 सितंबर 2026 को 06:52 pm बजे
धीरा हालू जी की जयंती पर तितड़ागढ पर भरेगा मेला — फोटो 1

बस्सी स्थित तितड़ागढ धाम में रावत समाज के पोकरिया गोत्र के आराध्य दादाजी महाराज धीरा हालू जी की जयंती के अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को तितड़ा गढ़ धाम में पोकरिया सरदारों एवं आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मेले को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

तितड़ा गढ़ धाम समिति के संयोजक एडवोकेट राजेंद्र सिंह रावत नौलखा ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया तथा रावत महासभा अध्यक्ष देवी सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मेले में पोकरिया गोत्र से जुड़े विभिन्न गांवों से समाजबंधु परंपरागत रूप से झंडे लेकर नाचते-गाते हुए तितड़ा गढ़ धाम पहुंचेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

पुजारी छोटू सिंह रावत ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर सत्संग एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु दादाजी महाराज का गुणगान करेंगे।

मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 20 अक्टूबर को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित बैठक में पुजारी छोटू सिंह बवाल, एडवोकेट राजेंद्र सिंह रावत नौलखा, मोहन सिंह नाला, झाला सिंह होकरा, भंवर सिंह कंवलाई, दरियाव सिंह गनाहेड़ा, भागचन्द सिंह कंवलाई, शेर सिंह लाणदी, छोगा सिंह लोहागल, हीरा सिंह बागोलाई, शंकर सिंह देवनगर सहित अनेक पोकरिया सरदार मौजूद रहे।

खबर शेयर करें

और खबरें देखें
मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला
अजमेर• मुहामी

मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला

राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें लेंगी भाग, विजेता टीमों को मिलेगा 2.11 लाख रुपए का पुरस्कार

21 सितंबर 2026 को 07:18 pm बजे
ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत
राजनीति• मुहामी

ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत

नवगठित ग्राम पंचायत मुहामी के सरपंच ने संभाला पदभार, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में नए कार्यकाल की शुरुआत

4 नवंबर 2026 को 12:30 pm बजे