सोमवार, 9 नवंबर 2026

मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला

राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें लेंगी भाग, विजेता टीमों को मिलेगा 2.11 लाख रुपए का पुरस्कार

डेली न्यूज मुहामी21 सितंबर 2026 को 07:18 pm बजे
मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला — फोटो 1

मुहामी। मुहामी गांव में प्रसिद्ध नागाजी महाराज का वार्षिक मेला भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी मंगलवार को आयोजित होगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों के अनुसार मेले के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत होंगे। मेले का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता रहेगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 32 टीमें भाग लेंगी। इनमें 16 टीमें विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों की होंगी। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से मुकाबले रोमांचक रहने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को कुल 2 लाख 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मेले की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने नागाजी महाराज की महिमा सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में सराबोर रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कबड्डी प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंगलवार को होने वाले मेले और राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर मुहामी सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

खबर शेयर करें

और खबरें देखें
ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत
राजनीति• मुहामी

ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत

नवगठित ग्राम पंचायत मुहामी के सरपंच ने संभाला पदभार, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में नए कार्यकाल की शुरुआत

4 नवंबर 2026 को 12:30 pm बजे