पोकरिया सरदारों की तितड़ागढ में बैठक रविवार को
मुहामी। बस्ती स्थित तितड़ागढ़ के पावन स्थल पर आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को रावत समाज के पोकरिया सरदारों की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
पोकरिया सरदार छोटूसिंह बंवाल ने बताया कि बैठक में रावत समाज के पोकरिया गौत्र के सभी सरदारों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं, तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर समाज के लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी सरदारों के बहुमूल्य विचार, सुझाव और सहयोग से मेले को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा सकेगा। उन्होंने रावत समाज के पोकरिया गौत्र के सभी सरदारों से दादाजी महाराज के पावन स्थल पर आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।



