सोमवार, 9 नवंबर 2026

रेलवे निर्माण भवन से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया

लाडपुरा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीण, मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

डेली न्यूज मुहामी20 सितंबर 2026 को 12:12 pm बजे
रेलवे निर्माण भवन से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया — फोटो 1

अजमेर। मदार रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे भवन में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लाडपुरा के दोकुड़िया की ढाणी निवासी महेंद्र सिंह रावत पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह निर्माणाधीन भवन में आरसीसी से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से बल्लियां गिरने से वे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल

मृतक के रिश्तेदार विजय सिंह रावत ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन और पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे की सूचना मिलते ही मुहामी, लाडपुरा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतक महेंद्र सिंह के चार बच्चे—तीन बेटियां और एक बेटा बताए गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

खबर शेयर करें

और खबरें देखें
ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत
राजनीति• मुहामी

ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण का सम्मान हमारी प्राथमिकता : सरपंच निकेश सिंह रावत

नवगठित ग्राम पंचायत मुहामी के सरपंच ने संभाला पदभार, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में नए कार्यकाल की शुरुआत

4 नवंबर 2026 को 12:30 pm बजे
मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला
अजमेर• मुहामी

मुहामी में मंगलवार को भरेगा नागाजी महाराज का प्रसिद्ध मेला

राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें लेंगी भाग, विजेता टीमों को मिलेगा 2.11 लाख रुपए का पुरस्कार

21 सितंबर 2026 को 07:18 pm बजे
DAILY NEWS MUHAMI
राजनीति• अजमेर

अजमेर नगर निगम में 8वीं बार भाजपा का बोर्ड, अनामिका शर्मा बनीं मेयर

अजमेर में 8वीं बार बीजेपी का बोर्ड, अनामिका शर्मा बनीं मेयरः निर्दलीयों से गठजोड़ में भाजपा रही आगे

21 सितंबर 2026 को 11:03 am बजे